कथक सम्राट पंडित बिरजू महाराज ने दुनिया को कहा अलविदा: हार्ट अटैक से दिल्ली में हुआ निधन
कथक सम्राट पंडित बिरजू महाराज ने इस दुनिया से अलविदा कह दिया है। हार्ट अटैक के चलते 83 वर्षीय बिरजू महराज ने अंतिम सांसे ली। बिरजू महाराज के निधन की सुचना मिलते के बाद अब कथक प्रेमियों और बॉलीवुड जगत में शोक की लहर छा गई। आपको बता दे कि माधुरी दीक्षित से लेकर ऐश्वर्या राय बच्चन तक को कत्थक सिखाने वाले पंडित बिरजू महाराज अब इस दुनिया से विदा ले चुके है, सोशल मीडिया के द्वारा बॉलीवुड सेलेब्रिटीज़ ने कत्थक सम्राट पंडित बिरजू महाराज जी को श्रद्धांजलि दी है.इस ख़बर से पूरा देश सन्न है।
पंडित बिरजू महाराज की एक फोटो शेयर करते हुए सिंगर अदनान सामी लिखते हैं- ‘महान कथक नर्तक-पंडित बिरजू महाराज जी के निधन की खबर से अत्यंत दुखी हूं. हमने प्रदर्शन कला के क्षेत्र में एक अद्वितीय संस्थान खो दिया है. उन्होंने अपनी प्रतिभा से कई पीढ़ियों को प्रभावित किया है. उनकी आत्मा को शांति मिले.’
साथ ही मशहूर फिल्म निर्माता अशोक पंडित लिखते हैं- ‘कत्थक के लेजेंड गायक पद्म विभूषण पंडित बिरजू महाराज जी के दिल्ली में दिल का दौरा पड़ने के बाद निधन के बारे में जानकर दुख हुआ. यह एक युग का अंत है. उनके परिवार और करीबियों के प्रति मेरी हार्दिक संवेदना. ॐ शांति!’
वहीं सुभाष घई ने भी पंडित बिरजू महाराज को श्रद्धांजलि देते हुए लिखते हैं कि - ‘कथक नृत्य उस्ताद से मेरी पहली शिक्षा मेरे कॉलेज यूथ फेस्टिवल में थी जब उन्होंने भगवान कृष्ण और राधा के बीच अपनी दो आंखों से बात करते हुए एक रोमांटिक बातचीत व्यक्त की. मैंने सीखा ‘डांस का मतलब शरीर है लेकिन आत्मा आंखों में है. यही वह कथकशी में जगत गुरु थे. बिरजू सर की आत्मा को शांति मिले.’
आपको बताते चले की, पंडित बिरजू महाराज ने राजधानी दिल्ली में अपनी अंतिम सांस ली. पंडित बिरजू महाराज के पोते स्वरांश मिश्रा ने उनके निधन की ख़बर फेसबुक पर देते हुए लिखा, ‘बहुत ही गहरे दुख के साथ हमें बताना पड़ रहा है कि आज हमने अपने परिवार के सबसे प्रिय सदस्य पंडित बिरजू जी महाराज को खो दिया. 17 जनवरी को उन्होंने अंतिम सांस ली. उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करें.’
मोहम्मद शारिक सिद्दीकी
Sandhya Halchal News